हरियाणा
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी आई है। रेलवे ने गुरुग्राम और रेवाड़ी से होकर राजस्थान की तरफ जाने के लिए नई ट्रेन की शुरुआत की है। इस ट्रेन से खाटू श्याम, सालासर, अजमेर शरीफ और प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को ज्यादा फायदा मिलेगा। यह ट्रेन गोड्डा (झारखंड) से अजमेर (दौराई) तक चलेगी। ट्रेन नंबर 19603-04 है। रेलवे ने इस ट्रेन को लेकर जानकारी भी जारी कर दी है। 19603 दौराई-गोड्डा साप्ताहिक ट्रेन हर सोमवार और 19604 गोड्डा-दौराई हर बुधवार को गुरुग्राम पहुंचेगी।
यहां देखें पूरे रूट की जानकारी
अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंग्स, नीम का थाना, नरनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ जंक्शन, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, चुनार, पं दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ओनसोन, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसीडीह, देवघर, मोहनपुर, पोड़ैयाहाट और गोड्डा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
