मंत्रिमंडल में फिर बदलाव की आहट! पंजाब सरकार में नए सिरे से सियासी सर्जरी

राज्य

लुधियाना 
हलका वैस्ट के उप-चुनावों में जीत हासिल करने के बाद यह सस्पैंस तो खत्म हो गया है कि राज्यसभा एम.पी. से विधायक बने संजीव अरोड़ा अब कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे हैं। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सहित अन्य सीनियर नेताओं मनीष सिसोदिया, संजय सिंह व आतिशी द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा की गई थी और अब गवर्नर से मिलने के बाद सी.एम. भगवंत मान ने भी इसकी पुष्टि कर दी गई है कि संजीव अरोड़ा को आने वाले कुछ दिनों में मंत्री बना दिया जाएगा जिसके बाद से सियासी चर्चा छिड़ गई है कि संजीव अरोड़ा के साथ और नए विधायक भी मंत्री के रूप में सी.एम. मान की कैबिनेट में शामिल होने जा रहे हैं।

इसके अलावा कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल के साथ कुछेक की कैबिनेट में से छुटटी होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में मौजूद केजरीवाल व मान के बीच इस मुद्दे पर विचार हुआ है जिसमें परफॉर्मैंस के आधार पर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल या कैबिनेट में से छुट्टी करने का फैसला किया जाएगा। इससे पहले मंत्री बनने के दावेदारों या कुर्सी पर खतरा मंडराता देख कई मंत्री व विधायकों को दिल्ली दरबार के चक्कर लगाते हुए देखा जा रहा है।

अब तक 6 बार हो चुका है फेरबदल
यहां बताना उचित होगा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से लेकर अब तक करीब 3 साल के दौरान भगवंत मान की कैबिनेट में 6 बार फेरबदल हो चुका है। इनमें आखिरी फेरबदल जालंधर वैस्ट चुनाव के बाद हुआ था, जब वायदा पूरा करने के लिए मोहिंद्र भगत को मंत्री बनाया गया था और 4 नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए थे। अब संजीव अरोड़ा के साथ किसी और नए मंत्रियों को शामिल करने या कुछेक को बाहर का रास्ता दिखाने के रूप में यह 7वां फेरबदल होगा।
 
पहले ये हटाए गए हैं मंत्री 
-ब्रह्मम शंकर जिंपा
-फौजा सिंह सरारी
-विजय सिंगला
-अनमोल गगन मान
-चेतन सिंह जोड़ामाजरा
-इंद्रबीर निज्झर
-बलकार सिंह

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry