मुंबई
टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। महज 42 साल की उम्र में उनका आकस्मिक निधन हो गया।शेफाली के निधन के बाद उनकी मां बिलखती नजर आईं और पति पराग त्यागी अस्पताल से बाहर निकलते समय खुद को संभाल नहीं पाए।
वहीं अब शेफाली पंचतत्वों में विलीन हो गई हैं। टूटे दिल के साथ पति पराग ने अपने प्यार को आखिरी बार चूमा और हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। पराग ने दिल पर पत्थर रख अपने दिल के टुकड़े को हमेशा के लिए स्वर्ग में भेज दिया।
शेफाली शादीशुदा थी तो उनकी अर्थी को लाल चुनरी से सजाया गया। वहीं उनके पति पराग त्यागी ने अर्थी को कंधा दिया। इस मौके पर शेफाली के कथित भाई हिन्दुस्तानी भाऊ सबसे आगे नजर आए। शेफाली के जाने से हर किसी की आंखें नम हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार की रात यानी 27-28 जून के बीच शेफाली जरीवाला को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। उनके पति और एक्टर पराग त्यागी तुरंत उन्हें मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर भागे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया शेफाली की मौत के कारण की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। डॉक्टर्स की टीम ने अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी मौत कार्डिक अरेस्ट के कारण हुई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

