पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के फरीदाबाद जिले में कार्यक्रम 30 जून से

राज्य

चंडीगढ़ 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के अपने चरण को आगे बढ़ाते हुए सोमवार 30 जून को फरीदाबाद एनआईटी, होडल तथा पृथला विधानसभा में अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।  यह जानकारी देते हुए कुलदीप बिश्नोई के संघर्ष के साथी आजाद भडाना ने बताया कि तीनों हलकों में उनके कई पुराने साथियों के यहां कार्यकर्ता मेलजोल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फरीदाबाद जिले में कुलदीप बिश्नोई के कार्यक्रमों को लेकर कार्यकत्र्ताओं में जबरदस्त उत्साह का संचार है। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे कार्यकत्ताओं के सुख-दुख में शिरकत करेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे।

विदित रहे कि पिछले कुछ समय से कुलदीप बिश्नोई हर जिले में जाकर अपने पुराने साथियों से मिल रहे हैं, उनका हाल चाल जान रहे हैं तथा किसी कारणवश उनके यहां सुख-दुख में न पहुंच पाने के कारण अब वे उनके साथ समय बिता रहे हैं। इसके अलावा वे अपने वर्करों से कह रहे हैं कि देश, प्रदेश में भाजपा सरकार है, इसलिए वे उन्हें काम बताएं वे उन्हें पूरा करवाएंगे। भडाणा ने बताया कि फरीदाबाद पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. भजन लाल का संसदीय क्षेत्र रहा है। फरीदाबाद लोकसभा में बड़ी संख्या में भजन लाल परिवार से जुड़े रहे साथी आज भी उनके साथ खड़े हैं। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry