झारखंड में पानी ही पानी, जमशेदपुर के एक स्कूल में आई बाढ़, 162 मासूम बच्चे विद्यालय में फंसे

राज्य

रांची

झारखंड में 2 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। लगातार 4 दिनों तक भयंकर बारिश का पूर्वानुमान है। तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। वहीं, राज्य में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बात करें जमशेदपुर की तो यहां भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के कोवली थाना अंतर्गत लव कुश आवासीय विद्यालय में जलजमाव हो गया है। विद्यालय में भरे पानी के बीच 162 बच्चे फंस गये हैं। जलजमाव के कारण बच्चे स्कूल की छत पर चढ़ गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंसे 162 बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद एक मिसाल कायम कर दी है। परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य में  2 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों में आज यानी रविवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। जिन जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है उनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। झारखंड के 7 जिलों में 30 जून को भयंकर बारिश हो सकती है। खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 1 जुलाई को झारखंड के 6 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गुमला, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। खूंटी समेत 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, झारखंड के 10 जिलों में कहीं-कहीं पर 2 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। इनमें रांची, गुमला, खूंटी, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम शामिल है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry