लाखों लोगों पर बेघर होने का खतरा! हरियाणा सरकार क्यों ढहा रही है 8 हजार मकान?

राज्य

फरीदाबाद
हरियाणा के फरीदाबाद में एनआईटी क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी में करीब 8000 मकानों को सरेंडर करने का नोटिस पुनर्वास विभाग की तरफ यहां रहने वाले लोगों को दिया गया है। जिसके बाद कई सालों से मकान बनाकर रहने वाले लोगों को सर से छत छीनने का डर सोने नही दे रहा है। लोगों को कहना है कि वह पिछले करीब 50 साल से यहां रह रहे है। उनके पास यहां का बिजली बिल, आधार कार्ड, वोटर कार्ड , राशन कार्ड बना हुआ है। हर चुनाव में वो लोग वोट करते आ रहे है। 

पुनर्वास विभाग तहसीलदार ने लगाया नोटिस 
26 जून को नेहरू कालोनी में बने मकानों को सरेंडर करने का नोटिस पुनर्वास विभाग तहसीलदार विजय सिंह की तरफ से लगाया गया था। नोटिस में साफ लिखा गया है कि यहां रहने वाले लोगों ने विभाग की 60 एकड़ जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मकान मनाए है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि लोगों को अपने मकानों को विभाग को सरेंडर करने के लिए 15 दिन का समय दिया जा रहा है। अगर वक्त रहते कब्जा सरेंडर नही किया गया तो 10 जुलाई से विभाग स्वयं कब्जा खाली कराएगा। 

नेहरू कालोनी मे करीब 8 हजार मकान 
नेहरू कालोनी में इस समय छोटे और बड़े मिलाकर 8 हजार के करीब मकान है। यहां पर रहने वाले लोगों के संख्या कई लाख के करीब है। ऐसे में नोटिस जारी होने के बाद यहां के लोग लगातार विरोध जता रहे है। शहर के चौक से लेकर लघु सचिवालय तक ये लोग विरोध प्रदर्शन कर चुके है। 

सालों से बसे है परिवार 
नेहरू कालोनी के रहने लोगों ने बताया कि पिछले करीब 50 सालों से उनका परिवार यहां पर रह रहा है। 46 साल के रामसिंह ने बताया कि उनका जन्म यहीं पर हुआ था। करीब 60 साल की सुमित्रा देवी ने बताया कि पिछले 22 सालों से वह यहां रह रही है। एक शख्स ने बताया कि साल 1977 से पहले से ही उनका परिवार यहां पर बसा था उसके पास 1977 का वोटर कार्ड भी मौजूद है। 1980 में आकर बसे शिवराम ने कहा कि सालों से वो लोग यहां पर रह रहे है। ऐसे में उनके मकान कैसे अवैध हो सकते है। 

सभी कागजात पास में 
लोगों ने कहा कि उनके घरों का वो नगर निगम में टैक्स भरते आ रहे है। बिजली का बिल देते आ रहे है, उनका आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड इन्ही मकानों के पते पर बना हुआ है। उनके हर कागजात में यही का पता दिया गया है। अगर उनके मकान अवैध है तो प्रशासन उनसे टैक्स क्यों ले रहा है। 

एलीवेटेड फ्लाइओवर बनाने की योजना 
फरीदाबाद में मेट्रो चौक से सैनिक कॉलोनी रोड तक जाम खत्म करने के लिए एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की तैयारी की जा रही है। यह  एलीवेटेड फ्लाइओवर मेट्रो चौक से शुरू होकर एनआइटी तीन होते हुए सैनिक कालोनी मोड़ तक जाएगा। ऐसे में गुरुग्राम जाने वाले इस फ्लाईओवर का प्रयोग करेंगे। वहीं जिन लोगों को अंदर की कालोनियों में जाना है। वह नीचे से जा सकेंगे। इसको लेकर इस जमीन को खाली कराने की बात कही जा रही है। 

लोग बोले हमारे लिए पुनर्वास कि व्यवस्था हो 
नेहरू कालोनी में रहने वाले लोगों ने कहा कि अगर उनके मकानों को सरेंडर करा लिया जाता है। तो प्रशासन को उनके रहने के लिए कोई इंतजाम करना चाहिए। प्रशासन ने उनको नोटिस देकर मकान खाली करने के लिए बोल दिया है ऐसे में वो परिवार को लेकर कहा पर जाएंगे। 

तहसीलदार बोले उच्च अधिकारियों के पास मामला 
पुनर्वास विभाग तहसीलदार विजय सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों को इस मामले की जानकारी है। उनके आदेश तक के लिए किसी प्रकार की कोई तोड़-फोड़ अभी नही की जा रही है। सरकार के पास भी पूरे मामले की जानकारी है। इन कब्जाधारियों को पहले मौखिक रूप से कई बार चेताया जा चुका था, लेकिन किसी प्रकार की सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। 

सीएम हाउस तक पहुंचा मामला 
बडखल से बीजेपी के विधायक धनेश अदलखा  ने कहा कि ये इलाका उनकी विधानसभा में आता है। यहां पर किसी भी मकान को टूटने नही दिया जाएगा। ये मामला सीएम के संज्ञान में भी है , हमारी सरकार सबको बसाने में विश्वास रखती है। उनके रहते हुए किसी के मकान को कोई आंच नही आएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry