गिरिडीह
झारखंड में गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गयी तथा 2 महिला घायल हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के दामोदरडीह टोल प्लाजा के समीप का है। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार की देर रात को मालवाहक वाहन ने एक कार में टक्कर मार दी। इस घटना में कार पर सवार 3 लोगों की मौत हो गयी तथा 2 महिला घायल हो गयी। मृतकों की पहचान नवडीहा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र के जारंगी गांव निवासी नीलकंठ तुरी, राजन तुरी और छोटू तुरी के रूप में की गयी है। दुर्घटना में घायल संगीता देवी और सोनी देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि कार पर सवार लोग बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर गांव में अखारी पूजा का प्रसाद खाकर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुयी। वहीं, फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

