पंजाब
पंजाब कैबिनेट में आज बड़ा फेरबदल किया गया है। लुधियाना पश्चिम सीट से हाल ही में चुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। संजीव अरोड़ा पंजाब कैबिनेट में इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस संबंधी पंजाब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट शेयर कर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''आज पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में राज्य के राज्यपाल माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। संजीव अरोड़ा को Industry & Commerce, Investment Promotion, NRI Affairs विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। मुझे उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पंजाब के विकास और राज्य के 3 करोड़ लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से और बिना किसी भेदभाव के काम करेंगे।
वहीं आपको बता दें कि, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी पहले कुलदीप सिंह धालीवाल के पास थी। वहीं उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन विभाग तरुनप्रीत सिंह सौंद के पास था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

