यमुनानगर अस्पताल में दो दिन से बंद बाथरूम में मिला मृतक, जांच शुरू

राज्य

यमुनानगर 
यमुनानगर के सिविल अस्पताल के बाथरूम में एक व्यक्ति का शव मिलने से आज सुबह अस्पताल में हड़कंप मच गया। दरअसल, वह बाथरूम पिछले दो दिनों से अंदर से बंद था। जब सफाई कर्मचारी ने अंदर जाकर देखा तो वहां एक शव पड़ा हुआ था। फिलहाल, दरवाजा तोड़कर शव की पहचान करवाई गई है, लेकिन मौत कैसे हुई, इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा।

जानकारी के अनुसार यमुनानगर के सिविल अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा पिछले दो दिनों से अंदर से बंद था। इस बात की जानकारी मिलने पर जब सफाई कर्मचारी ने बाथरूम के अंदर देखा तो एक शव पड़ा हुआ था। बाथरूम में लाश मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और सफाई कर्मचारी की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर एक शव के साथ एक कैरी बैग भी मिला, जिसमें कुछ कागजात रखे थे। पुलिस ने कागजात जांचे, जिसमें ओपीडी की एक पर्ची मिली। इसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान स्वास्थ्य छछरौली निवासी एक व्यक्ति के रूप में की। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया ताकि मौत के कारणों की सही तरीके से जांच की जा सके। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर जांच अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि सिविल अस्पताल के बाथरूम में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर कर दी है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry