पटना
बिहार वेटरनरी कॉलेज के छात्र अनिश्चितकालीन हड़ताल चले गए हैं। वह बिहार पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमलोग यहां पढ़ाई के लिए आए हैं। लेकिन, हमेशा असामाजिक तत्व परेशान करते रहते हैं। डराने के लिए गोलीबारी भी करते रहते हैं। दिनभर कांलेज के मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहा है। यह लोग यहां नशा करते हैं। हमलोगों के साथ अभद्रता करते हैं। स हमलोगों के साथ कई बार मारपीट करते रहते हैं। कई बार पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन कोई फायदा नहीं होता है। इसलिए आज से हमलोगों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है।
जानिए, क्या है मामला
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि गुरुवार को हमारे कॉलेज के छात्र को हत्या की नीयत से गोली मार दी गई थी। घायल छात्र को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज हो रहा है। छात्र मीठापुर का रहने वाला मयंक कुमार है। वह मेडिकल के द्वितीय सेमेस्टर में पढ़ता है। मयंक के साथियों ने बताया कि दो चार दिन पहले कुछ लड़के आपस में क्रिकेट खेलने को लार एक दूसरे से झगड़ा किये थे। झगड़ा के बाद मामला शांत हो गया था। आज शाम में मयंक अपने दोस्तों के साथ वेटरनरी कॉलेज के ग्राउंड पर क्रिकेट खेल रहा था। तभी कुछ लड़के ग्राउंड में आये और कैंपस में घुसते ही फायरिंग करने लगे। अचानक फायरिंग होने से ग्राउंड में अफरातफरी का माहौल हो गया। क्रिकेट खेल रहे लडके इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक गोली मयंक के हाथ में लग गई। गोली लगते ही आननफानन में वहन से किसी तरह भागकर बाहर निकले और फिर डॉक्टर के पास आकर घटना की जानकारी अपने घर वालों को दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
