जालंधर
महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की गई है। इस कड़ी में आत्मरक्षा के नए बैच और नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं देकर लड़कियों में आत्मविश्वास पैदा करने पर फोकस किया जा रहा है।
इस संबंधी हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही है, लेकिन अब लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण और कोचिंग कक्षाओं के नए बैच शुरू किए जा रहे हैं। डॉ.अग्रवाल ने कहा कि लड़कियों में आत्मरक्षा एंव आत्मविश्वास पैदा करना जरूरी है। इस प्रशिक्षण के दौरान आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाई जाएंगी, जिससे छात्राएं सुरक्षित रह सकेंगी और किसी भी स्थिति में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा लड़कियों के लिए विभिन्न योजनाएं लाई जा रही है। इसी कड़ी के तहत शाहकोट ब्लॉक के 30 गांवों में एनीमिया की रोकथाम हेतु लड़कियों में हीमोग्लोबिन की जांच के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। उन्होंने जिला सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारी अपनी ड्यूटी पर अच्छा काम कर रहें है जोकि प्रशांसा योग्य है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
