अशीम घोष हरियाणा तो अशोक गजपति गोवा के राज्यपाल बने, बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख की जिम्मेदारी

राज्य

नई दिल्ली

कविंदर गुप्ता लद्दाख के नए उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। ऐसे ही प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से यह जानकारी सामने आई है। प्रोफेसर अशीम घोष को हरियाणा का 19वां राज्यपाल बनाया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनके नाम का ऐलान किया। इससे पहले बंडारू दत्तात्रेय राज्यपाल थे। वह 18 जुलाई 2021 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दो राज्यों के राज्यपालों और एक केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल की नियुक्ति की है. असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू गोवा के राज्यपाल का पद सौंपा गया है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर से बीजेपी के नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है.

लद्दाख के मौजूदा राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. वहीं, नए राज्यपालों और उपराज्यपाल की नियुक्ति उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी.

इसके अलावा, राष्ट्रपति ने दो अन्य राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है. प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि श्री पुषपति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल बनाया गया है.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उपरोक्त सभी नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry