पंजाब विधानसभा में फौजा सिंह को श्रद्धांजलि दी गई

राज्य

चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को मैराथन धावक फौजा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी जालंधर जिले में अपने पैतृक गांव में टहलने के दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई थी। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के समापन के दिन संसदीय कार्य मंत्री रवजोत सिंह ने सदन में सिंह को श्रद्धांजलि देने का प्रस्ताव रखा।

विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने मैराथन धावक सिंह (114) के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अदम्य साहस से लोगों को प्रेरित किया।

वर्ष 1911 में एक किसान परिवार में जन्मे सिंह चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वह मैराथन दौड़ पूरी करने वाले सौ साल की उम्र के पहले व्यक्ति बने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए।

वह 1990 के दशक में इंग्लैंड चले गए और बाद में पंजाब में अपने पैतृक गांव में रहने के लिए लौट आए। वह लंदन 2012 ओलंपिक के मशालवाहक थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry