झारखंड में आफत की बारिश: कोडरमा स्कूल हादसे से दहशत, बच्चों की जान पर बनी

राज्य

रांची

झारखंड में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। बारिश के दौरान गुरुवार को कोडरमा में बड़ा हदसा होने से बच गया। यहां स्कूल की छत गिरने से चीख-पुकार मच गई। हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्कूल में हादसे के बाद बाहर काफी भीड़ जुट गई। इसमें घायल बच्चों के परिजनों के साथ ही स्थानीय लोग भी चिंतित दिखे।

बारिश के कारण झारखंड में स्कूली बच्चों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक दिनों एक दृश्य सामने आया जब बच्चे गिरे हुए पुल पर बांस की सीढ़ी लगाकर स्कूल जाते हुए दिखाई दिए थे। इससे पहले भारी बारिश के कारण एक आवासीय स्कूल की छत पर बच्चों को पूरी रात रहना पड़ा था, बाद में प्रशासन की मदद से बच्चों को रेस्क्यू किया गया था। अब एक बार फिरसे बच्चों की जान आफत में आ गई थी। यहां कोडरमा के एक स्कूल में छत ही गिर गई।

झारखंड में बारिश का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के उत्तरी भागों में कहीं कहीं भारी बारिश हुई। इसमें सबसे अधिक बारिश चतरा में 132 मिमी और गढ़वा के 75.5 मिमी बारिश हुई। साथ ही देवघर में 69.0, पलामू में 28.0 मिमी बारिश हुई। कोल्हान के जमशेदपुर में 64.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमोत्तर भाग पलामू और आसपास में निम्न दबाव का क्षेत्र आगे यूपी की ओर बढ़ चुका है। इसके प्रभाव से गुरुवार को पलामू और आसपास समेत राज्य में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। रांची में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में शुक्रवार से तीन दिनों तक मौसम साफ रह सकता है। राज्य के ऊपर फिलहाल ऐसा कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। राज्य में इस मानसून के दौरान एक जून से लेकर अब तक 595.8 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य वर्षापात 348.9 मिमी 71 प्रतिशत अधिक है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry