हरियाणा में खेल प्रशिक्षकों को तोहफा, करोड़ों की राशि से होगा सम्मानित

राज्य

चंडीगढ़ 
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे बेहतरीन है। इसी का परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इन खिलाड़ियों को तैयार करने में कोचों का विशेष योगदान होता है। सरकार कोचों का पूरा मान-सम्मान करती है। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के 31 कोचों के लिए 3.66 करोड़ रुपए के कैश अवॉर्ड पारित कर दिए हैं। इन्हें जल्द अवॉर्ड की राशि मिल जाएगी। अन्य कोचों और खिलाड़ियों को भी जल्द कैश अवॉर्ड दिए जाएंगे।

गौरव गौतम ने प्रदेश के कोचों का आह्वान किया है कि वे और लगन व मेहनत से खिलाड़ियों का अभ्यास करवाएं, ताकि खिलाड़ी देश के लिए और पदक जीत सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में 4 पैरा एशियन गेम्स 2022 में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों के लिए कैश अवॉर्ड की करीब 32 करोड़ रुपए की जारी राशि की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 7 करोड़, रजत पदक वाले को 5 करोड़ और कांस्य पदक वाले खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए का अवॉर्ड दिया जाता है।

इसी तरह से खिलाडियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नौकरियों में 3 प्रतिशत कोटा भी दिया जाता है। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि खिलाड़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा खेल के मैदान, अनुभवी कोच और बेहतर खेल की सामग्री मुहैया करवाना है। सरकार इस दिशा में तेज गति से काम भी कर रही है। इसका फायदा हमारे खिलाड़ियों को बखूबी मिल भी रहा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया है कि वे नशे से दूर रह कर खेलों में भाग लें और पदक जीत कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry