हरियाणा में स्थानीय चुनाव की गूंज, तीन नगर निगम और सात निकायों में जल्द मतदान

राज्य

चंडीगढ़ 

 तीन नगर निगमों के साथ ही हरियाणा के सात निकायों में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं में चुनाव करवाए जाने हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने संबंधित निकाय संस्थाओं से पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) और जनसंख्या से जुड़ा ब्योरा तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है। इसके बाद ही चुनाव से जुड़ी आगामी तैयारियों पर काम शुरू होगा। छह निकाय संस्थाओं का जनवरी 2026 और एक नगर पालिका का जून 2026 में कार्यकाल समाप्त होगा।

विभाग को ब्योरा उपलब्ध होने पर आगामी कार्रवाई शुरू

पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगमों, रेवाड़ी नगर परिषद और रोहतक जिले की सांपला नगर पालिका और हिसार की उकलाना नगर पालिका का कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो रहा है। रेवाड़ी जिले की धारूहेड़ा नगर पालिका का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त होगा। फिलहाल शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने संबंधित सभी सातों निकायों से पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) और जनसंख्या का ब्यौरा मांगा है। एक सप्ताह के अंदर निकाय विभाग को ब्योरा उपलब्ध होने पर आगामी कार्रवाई शुरू होगी।

अध्यक्ष पदों से संबंधित आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी

इस ब्योरे से तय होगा कि किन निकायों में कितने वार्ड बढ़ेंगे या फिर आबादी के अनुपात में वर्तमान वार्ड ही रहेंगे पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगमों में कुल 20-20 वार्ड हैं। रेवाड़ी नगर परिषद की बात करें तो यहां कुल 31 वार्ड हैं।उकलाना में 13 और धारूहेड़ा नगर पालिका में कुल 17 वार्ड हैं। निकाय विभाग वार्डों और नगर निगमों के महापाैर व नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों से संबंधित आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी करेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry