पलामू
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने पलामू के विश्रामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओड़शिा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास को रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी की तरफ से डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि दी।
कार्यक्रम में राज्यपाल ने रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं के बीच डिग्री का वितरण किया। दीक्षांत समारोह से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए गंगवार ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना का ज्ञान देना ही सर्वांगीण शिक्षा का उदाहरण है।
राज्यपाल ने कहा कि राजभवन इसके लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई आवश्यक कार्य भी किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मानद उपाधि मिलने पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह उनके लिए गौरव भरा क्षण है। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में पहले गोलियों की गूंज थी, आज वहां शिक्षा का अलख जग रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

