‘X’ पर टाइगर महतो को याद करते दिखे सीएम हेमंत, दी श्रद्धांजलि

राज्य

रांची

आज झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी और राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय टाइगर जगरनाथ महतो की जयंती है। झारखंड आंदोलन के दिनों बिनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन, शिवा महतो जैसे दिग्गज नेताओं के साथ मिलाकर लड़ाई लड़ने वाले नेता जगरनाथ महतो को आज पूरा झारखंड नम आंखों से याद कर रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “महान झारखण्ड राज्य आंदोलनकारी, राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री और सर्वजन के नेता स्व. दादा टाइगर जगरनाथ महतो जी की जयंती पर शत-शत नमन।”

जगरनाथ महतो एक भारतीय राजनीतिज्ञ और झारखंड सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री थे। वे भारत के झारखण्ड राज्य की डुमरी विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक थे। 2014 के चुनावों में वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लालचंद महतो को 32481 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry