भाजपा सांसद थके–हारे 110 किमी कांवड़ यात्रा के बाद व्हीलचेयर से संसद पहुँचे, पैर खराब

देश

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी कांवड़ यात्रा संपन्न करके वापस आ गए हैं। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से तीसरी बार के सांसद मनोज तिवारी ने सुल्तागंज से गंगाजल भरकर बाबा वैद्यनाथ को जल चढ़ाया। नंगे पैर 110 किलोमीटर पैदल यात्रा की वजह से मनोज तिवारी के दोनों पैरों का बुरा हाल हो गया है। पैर में छालों की वजह से उन्हें व्हील चेयर पर बैठकर संसद जाना पड़ा। मनोज तिवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मनोज तिवारी ने पिछले दिनों बताया था कि 30 साल बाद कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। भोजपुरी गानों के मशहूर गायक मनोज तिवारी पहले भी कई बार बाबा धाम कांवड़ लेकर जा चुके हैं। लेकिन राजनीति में सक्रियता के बाद वह समय नहीं निकाल पाते थे। इस बार उन्होंने बाबा को पैदल जाकर गंगाजल चढ़ाने का फैसला किया। सुल्तानगंज में गंगा स्नान के बाद वह पैदल बाबा धाम तक गए। इस दौरान वह भजन गाते रहे और बोल-बम करते हुए आगे बढ़ते रहे।

3 अगस्त को मनोज तिवारी ने दिल्ली वापस आकर अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनके पैरों में पट्टियां बंधी दिख रही हैं। सांसद ने लिखा, 'जय भोलेनाथ.. जय वैद्यनाथ। मैं अर्धरात्रि दिल्ली पहुंच गया था। 110 KM पैदल…नंगे पांव… कांवड़ संभाल के चल पड़ा.. जिस शक्ति ने चलाया, पहुंचाया, वो महादेव ही थे।' तिवारी ने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्चा जी ने फोन पर उनका हालचाल लिया। तिवारी ने कहा कि पैर में छाले पड़े हैं पर दिव्यता का अनुभव कर रहा हूं।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को और मंगलवार को व्हीलचेयर से पहुंचे। सीढ़ियों तक व्हीलचेयर से लाए गए तिवारी बड़ी मुश्किल से सहारा लेकर चलते हुए दिखाई दिए। भाजपा और अन्य दलों के भी कई नेताओं ने तिवारी के पास आकर उनका हाल चाल लिया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry