11 अगस्त को कांग्रेस भवन में पहुंचेगीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, जनता से करेंगी संवाद

राज्य

रांची

 झारखंड में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे जनता दरबार की अगली कड़ी में कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 11 अगस्त को पूर्वाहन 11:00 बजे से कांग्रेस भवन रांची में लोगों की समस्याओं को सुनेंगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनता दरबार जनता से सीधे जुड़ाव का सिर्फ एक माध्यम ही नहीं बल्कि आम लोगों के दरवाजे पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास है ताकि जनता का भरोसा सरकार और प्रशासन पर कायम रहे। शांति ने कहा कि झारखंड में जो भरोसा और उम्मीद महागठबंधन सरकार पर पुन: जनता ने जताया हैं उस पर संगठन और सरकार खरा उतरने का प्रयास कर रही है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry