पटना
बक्सर में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में डुमरांव में बिहार बदलाव जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और शिक्षा-रोजगार के लिए वोट करेगी। पीके ने कहा कि लोग अब लालू, नीतीश और मोदी से छुटकारा चाहते हैं।
प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा और सत्ताधारी पार्टियां गरीब, प्रवासी बिहारियों का नाम वोटर लिस्ट से काटने की साजिश कर रही हैं। वो जानते हैं कि आनेवाले चुनावों यह लोग उनके खिलाफ वोट डालने वाले हैं। लेकिन सरकार और चुनाव आयोग चाहे जितने भी नाम काट दें, जो बच जायेंगे, वही लोग इन्हें हराने के लिए काफी हैं। इस साल नवंबर में भाजपा और नीतीश सरकार का बिहार से जाना तय है।
डुमरांव की सभा के दौरान भोजपुरी के चर्चित लोकगायक भरत शर्मा ‘व्यास’ जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। पीके ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि जो लोग बिहार में बदलाव लाना चाहते हैं, वे जन सुराज से जुड़ेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
