तीन दिन तक हरियाणा में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी

राज्य

हरियाणा 
हरियाणा में मौसम को लेकर अपडेट आई है। आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होती है। 

बीते दिन शुक्रवार को फरीदाबाद, पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में हरियाणा में औसत से अधिक बारिश हुई है। सूबे में बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई। वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम 
कल रविवार को भी 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का अलर्ट है। पूर्वानुमान के मुताबिक, सिरसा में 0 से 25 प्रतिशत, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। सोमवार को सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry