MP घटना: मजार में तोड़फोड़ और झंडा विवाद के बाद FIR, मुस्लिम समुदाय में गुस्सा

मध्य प्रदेश राज्य

रीवा 
मध्य प्रदेश में एक मजार में तोड़फोड़ करने के बाद धार्मिक झंडा लगाने का मामला सामने आया है। असमाजिक तत्वों की इस कारगुजारी से मुस्लिमों में भारी नाराजगी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मौके पर शांति है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोर्गी गांव में शुक्रवार रात एक मजार पर कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने मजार के गुंबद पर धार्मिक झंडा लगा दिया। शनिवार को जब मुस्लिम समाज को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त मजार का निर्माण कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मामला रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोर्गी गांव का है। यहां पर मुस्लिम समाज के आस्था के प्रतीक गाजी मियां की मजार है, जो काफी पुरानी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर यहां पर जब लोग ज़ुमे की नमाज पढ़कर गए तो सब ठीक था। लेकिन, रात में कुछ शरारती तत्वों द्वारा मजार को क्षतिग्रस्त कर उसमें धार्मिक झंडा लगा दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल के साथ डीएसपी हिमाली पाठक और एसडीएम अनुराग तिवारी मौके पर पहुंच गए। घटना से नाराज मुस्लिम समाज के लोगों को प्रशासन ने समझाइश देते हुए क्षतिग्रस्त मजार का निर्माण कराया। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है। बताया जा रहा है कि यह मजार काफी पुरानी है और इससे मुस्लिम समाज के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

पुलिस ने मुस्लिम समाज की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही हैं। मुस्लिम समाज के लोगों का आरोप है कि यहां पर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry