भारी बारिश का अलर्ट जारी, हरियाणा के इन जिलों में रहने वाले रहें सावधान

राज्य

हरियाणा 
हरियाणा में बारिश को लेकर बड़ी अपडेट आई है। सूबे में आज भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के आधे इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार सूबे में कल से बारिश फिर शुरू होगी। जो कि 3 दिन तक झमाझम बारिश होगी। वहीं कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है। यहां पर पानी बढ़ने से 2 तटबंध टूट गए थे। इस बार मानसून उम्मीद से बेहतर रहा है। इस बार ज्यादा बारिश हुई है। कल 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में यलो अलर्ट रहेगा। यानी इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।अगल दो दिन भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार को 3 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यानी यहां भारी बारिश हो सकती है। रविवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल यलो अलर्ट रहेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry