अभय चौटाला का वादा: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी पूरी मदद

राज्य

चंडीगढ़
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है और आज पंजाब बाढ़ जैसी आपदा से जूझ रहा है। इनेलो पार्टी इस दुख की घड़ी में पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इनेलो के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से पंजाब के बाढ़ आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में राशन, पानी और अन्य सामान पहुंचा रहे हैं।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो ताऊ देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है और उनकी नीतियों का अनुसरण करती है। सबसे पहले ताऊ देवीलाल ने पड़ोसी राज्यों या अन्य जगहों पर किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा आई तो उनकी मदद करने की शुरुआत की थी। जब राजस्थान में सूखा और अकाल पड़ा तो ताऊ देवीलाल ने उनके पशुओं के लिए चारा एवं लोगों के लिए राशन भिजवाया था। उसी तरह चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने गुजरात के भुज में भूकंप से मची तबाही को देखते हुए वहां के कई गांव गोद लिए थे। चौटाला साहब ने हरियाणा से दवाइयां, राशन सामग्री, पानी और अन्य जरूरत की चीजें तुरंत भेजी थी। उन्होंने हरियाणा के कई आईएएस अधिकारी और डॉक्टर्स भेज कर कैंप लगवाए और पीड़ित लोगों की हर संभव मदद की थी। पार्टी फंड से एक कॉलेज भी बनवाया था।

पंजाब में बाढ़ से तीन लाख एकड़ से ज्यादा जमीन बाढ़ के पानी में पूरी तरह से डूब गई है। लोगों के घर बुरी तरह से तबाह हो गए हैं। पशुओं की भी बड़े पैमाने पर हानि हुई है। इनेलो पार्टी पंजाब के किसानों, कामगारों, काश्तकारों  समेत सभी पीड़ितों की हर तरह से मदद करेगी। पंजाब में पशुओं के चारे की सख्त जरूरत है, हम पशुओं के लिए ट्रक और ट्रैक्टर में चारा भर के भेजेंगे। बाढ़ के बाद कई तरह की बीमारियां फैलती हैं उसको ध्यान में रखते हुए इनेलो पार्टी वालंटियर डॉक्टर्स और दवाइयों का भी प्रबंध करके भेजेगी। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry