करनाल में दीवार फांदकर AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा हुए फरार, पुलिस रह गई देखती

राज्य

पंजाब 
रेप के आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वह हरियाणा के करनाल में अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपे हुए थे। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो वह दीवार फांदकर भाग निकले। जानकारी के मुताबिक हरमीत सिंह पठानमाजरा करनाल के डाबरी गांव में अपने एक रिश्तेदार गुरनाम सिंह लाडी के घर पर रुके थे। गुरनाम सिंह हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्य हैं। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस की टीम तड़के ही उन्हें दबोचने पहुंच गई। जैसे ही पुलिस घर में घुसी, पठानमाजरा दीवार फांदकर भाग निकले। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कोई फायरिंग नहीं की है।

गिरफ्तारी से पहले वीडियो जारी कर कहा था, आप की दिल्ली टीम मुझे दबा रही
पठानमाजरा ने गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में रेप केस दर्ज किया है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है। पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।

वकील बोले, अभी गिरफ्तारी का पता नहीं
वहीं, विधायक पठानमाजरा के वकील बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 1 सितंबर 2025 को पटियाला पुलिस ने पठानमाजरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर हुआ है। वह और पठानमाजरा 2013-14 में सोशल मीडिया पर मिले थे और 2021 में उन्होंने शादी कर ली थी। 23 अगस्त 2022 को उस महिला ने पंजाब हाईकोर्ट में अर्जी दी, जिसके बाद कोर्ट ने 2024 में रोपड़ पुलिस को इस मामले की जांच करने को कहा। महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के 4-5 केस दर्ज हैं। एडवोकेट भुल्लर ने कहा कि पटियाला में बाढ़ के कारण हालात खराब हैं और पठानमाजरा अपने क्षेत्र में लोगों की मदद कर रहे थे। उन्होंने एक आईएएस अफसर पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ 2013 के एक मामले में केस दर्ज कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी हुई है या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry