न्यूयॉर्क फैशन वीक में प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार अंदाज़, सोशल मीडिया पर छाया ‘देसी गर्ल’ स्टाइल

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने ना सिर्फ न्यूयॉर्क फैशन वीक इवेंट में हिस्सा लिया, बल्कि कपल गोल्स भी सेट किए। दोनों इवेंट में हर तरफ छा गए। प्रियंका ने यहां भी अपना 'देसीपन' नहीं छोड़ा। उन्होंने सभी से 'नमस्ते' कहकर अभिवादन किया। उनका ये अंदाज हमेशा की तरह इस बार फिर उनके फैंस को पसंद आया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 10 सितंबर को न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान राल्फ लॉरेन शो में तहलका मचा दिया। उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दोनों ने भूरे रंग का कॉस्ट्यूम पहना, जिसमें वो खूब जंच रहे थे।

इस वीडियो में प्रियंका अपने पति निक के साथ पोज दे रही हैं। फिर वो जाते-जाते पपाराजी को 'नमस्ते' कहती हैं। उनका ये अंदाज हर तरफ छा गया है। ये प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है।

प्रियंका का ड्रेसिंग स्टाइल भी खूब किया जा रहा है पसंद
प्रियंका और निक की लव स्टोरी तो जगजाहिर है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2017 में मेट गाला में हुई थी। प्रियंका को शुरूआत में लगा कि निक ने उन्हें 'फ्रेंड जोन' कर दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि वो एक घंटा लेट पहुंची थीं। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। निक ने जल्द ही उन्हें डीएम (मैसेज) किया और फिर इनका रिश्ता प्यार में बदल गया।

प्रियंका और निक की बेटी
जुलाई 2018 में ग्रीस में जर्नी की। वहीं पर ही सगाई कर ली। कुछ महीने बाद इसी साल दिसंबर में इंडिया में शादी कर ली। इनकी एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम मालती है, उसका जन्म सरोगेसी से हुआ है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry