भगवान विश्वकर्मा जयंती व PM मोदी जन्मदिवस पर कौशल और सेवा भाव से राष्ट्रनिर्माण का संकल्प लें: श्री बजरंग सेना अध्यक्ष

देश

दिल्ली
श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 17 सितंबर के पावन अवसर पर विशेष बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, बल्कि हमारे देश के प्रेरणादायक प्रधानमंत्री, माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजनकर्ता और शिल्पकला के देवता माने जाते हैं। उन्होंने स्वर्गलोक, द्वारका नगरी और लंका जैसे अद्भुत नगरों का निर्माण किया। यह दिन हमें यह संदेश देता है कि परिश्रम, कौशल और सृजनशीलता से ही जीवन महान बनता है। आज जब भारत आत्मनिर्भरता और नवाचार की ओर प्रगति कर रहा है, तब भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को अपनाना हम सभी का धर्म बनता है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन परिश्रम, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र देकर देश को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया है। इस अवसर पर देशभर में मोदी जी को सम्मानपूर्वक जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। हम सभी को मिलकर उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करनी चाहिए ताकि वे देश की सेवा में लगातार अग्रसर रहें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी आह्वान किया कि समाज के प्रत्येक नागरिक को भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए मेहनत और सृजनशीलता के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान विश्वकर्मा हम सभी को कौशल और शक्ति प्रदान करें, जिससे देश का विकास और प्रगति सुनिश्चित हो सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry