23 सितंबर से कोडरमा में सांसद खेल महोत्सव: खेलों की रंगीन दुनिया में होंगे मुकाबले

राज्य

कोडरमा

झारखंड के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 23 सितंबर से सांसद खेल महोत्सव की भव्य शुरुआत होगी, जो 25 दिसंबर तक चलेगा। सांसद खेल महोत्सव के तहत आठ प्रकार के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। आज इस महोत्सव का पोस्टर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जारी किया।

सांसद खेल महोत्सव के दौरान कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 23 सितंबर से 25 अक्टूबर तक फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न होगा। इसके बाद 6 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक खो-खो, लगोरी और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसी के साथ 1 से 4 नवंबर तक बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं, 6 से 10 नवंबर वॉलीबॉल, 9 नवंबर को टेबल टेनिस, तथा 10 से 15 नवंबर तक शतरंज और एथलेटिक्स में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। यह आयोजन स्थानीय खेल प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करेगा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर देगा।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 2014 में हुई थी। इसका उद्देश्य खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत स्थानीय खेलों और खिलाड़यिों को मजबूत बनाना है। इस महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। हर साल सभी संसदीय क्षेत्रों में इसी तरह के आयोजन बड़े पैमाने पर होते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry