पटना
आत्मसम्मान पर चोट से आहत लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार के सभी सदस्यों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अनफॉलो कर दिया है। रोहिणी का ये कदम लालू परिवार में बढ़े आपसी विवाद के बडे संकेत दे रहा है। वर्तमान में रोहिणी आचार्य अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर सिर्फ तीन अकाउंट को ही फॉलो कर रही हैं।
रोहिणी जिन्हें वर्तमान पर फॉलो कर रही हैं उनमें राहत इंदौरी और द स्ट्रेट्स टाइम्स का अकाउंट है। इसके अलावा तीसरा अकाउंट उनके पति समरेश सिंह का है, जिसे आचार्य फॉलो कर रही हैं। गौर करने वाली बात ये है कि समरेश सिंह अभी भी एक्स पर लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी को फॉलो कर रहे हैं, जबकि रोहिणी आचार्य ने परिवार के सभी सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय यादव पर टिप्पणी के बाद से ही रोहिणी आचार्य पर उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर विशेष अभियान चलने लगा था।
रोहिणी आचार्य पर राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण संजय यादव पर टिप्पणी का आरोप लगने लगा था। जिसके बाद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लालू को अपने दिए किडनी को लेकर एक मार्मिक वीडियो शेयर किया और परिवार को लेकर दी गई अपनी कुर्बानी को भी लोगों को याद दिलानी पडी। साथ ही ये भी लिखा कि उन्हें कोई राजनीति महत्वाकांक्षा नहीं है। उनके लिए आत्म सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

