दुर्गा पूजा पर झारखंड की महिलाओं को मिलेगा तोहफ़ा, तय तारीख को आएगी सम्मान राशि

राज्य

रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की सभी मंईयां को दुर्गा पूजा की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री के द्वारा सभी मंईयां लाभुकों के नाम एक संदेश भेजा जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान के तहत दी जा रही सहायता राशि का जिक्र किया गया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि जोहार! दुर्गा पूजा की खुशियां इस बार होंगी दोगुनी! उनके संदेश से यह साफ है कि मंईयां लाभुकों को दुर्गा पूजा के पहले सितंबर माह की राशि मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर बधाई और शुभकामनाओं के साथ हेमंत सोरेन ने लिखा है कि पिछले एक वर्ष से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की सभी बहनों के खातों में नियमित रूप से 2500 रुपये की सम्मान राशि पहुंच रही है। मतलब साल के पूरे 30,000। यह आप बहनों के अटूट विश्वास और समर्थन से ही संभव हुआ है। स्वावलंबी और सशक्त झारखंड के सपने को साकार करने के लिए हमारी सरकार लगातार बहनों के खातों में यह सम्मान राशि भेज रही है, ताकि उन्हें आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता मिले। आप सभी को दुर्गा पूजा की अग्रिम बधाइयां। जय माता दी।

कब आएगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा
बता दें कि सितंबर माह में राज्य की 50 लाख से अधिक महिला लाभुकों को योजना के तहत 2500 रुपए की राशि भेजी जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक जिलों के मंईयां को 22 सितंबर से आर्थिक सहायता की राशि भेजी जानी शुरू हो जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry