हरियाणा में हॉटस्पॉट अलर्ट: 287 गांवों में सरकारी कार्रवाई का डर, जानिए क्या है नई रणनीति

राज्य

हरियाणा 
हरियाणा की सैनी सरकार प्रदूषण को लेकर अलर्ट हो गई है। जिसके चलते प्रदेश के 287 उन गांवों को चिन्हित किया है, जहां पराली जलाने की सबसे ज्यादा संभावना है। जानकारी के मुताबिक, इन गांवों में 24 घंटे निगरानी रखी अधिकारी को लगाया गया है। वे पराली प्रबंधन के उपायों की निगरानी के साथ किसानों को जागरूक भी करेंगे।एक हिंदी खबर की मानें, तो सबसे अधिक गाँव करनाल में हैं। इस जिले में 65 गांव हैं। कैथल में 58, जींद में 47, कुरुक्षेत्र में 41, सिरसा में 33, फतेहाबाद में 22 और 21-21 गांव अंबाला, यमुनानगर, पानीपत और सोनीपत में हैं। 14 गांव रेड जोन में है, जबकि बाकी येलो जोन में हैं।

हरियाणा में इस बार करीब 85.5 लाख मीट्रिक टन पराली का प्रबंधन किया जाना है। रेड जोन में किसानों को जागरूक करने के लिए किसान मित्र भी नियुक्त किए गए हैं। रेड जोन में दो किसान मित्र और यलो जोन में एक किसान मित्र की नियुक्ति की गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry