सीपी राधाकृष्णन आज मुजफ्फरपुर में, माता चामुंडा देवी मंदिर में होंगे दर्शन

राज्य

मुज्जफरपुर

भारत के नवनियुक्त उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में माता चामुंडा देवी के दर्शन और पूजन के लिए आएंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने दो दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं, जो पूरी कर ली गई हैं। उपराष्ट्रपति कटरा प्रखंड स्थित शक्तिपीठ माता चामुंडा देवी में विशेष आस्था के साथ दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

यह उनकी दूसरी बार इस मंदिर में आने की जानकारी है। इससे पहले 15 जून 2010 को वे मुजफ्फरपुर आए थे और माता चामुंडा देवी के दर्शन कर चुके हैं। उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद यह उनका पहली बार बिहार का दौरा है। उन्होंने नवरात्रि पर्व के दौरान इस क्षेत्र आने की इच्छा जताई थी, क्योंकि माता चामुंडा देवी के प्रति उनकी विशेष आस्था है।

उपराष्ट्रपति दिल्ली से सीधे पटना पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मुजफ्फरपुर आएंगे। दर्शन और पूजन के बाद वे वहीं से वापस लौट जाएंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरे कर लिए हैं। देर रात तक प्रशासन के आला अधिकारी स्थल का जायजा लेते रहे और हर बिंदु पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

माता चामुंडा देवी का मंदिर कटरा गढ़ में बागमती और लखनदेई नदियों के संगम पर करीब 85 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी स्थान पर माता दुर्गा ने राक्षस चंड और मुंड का वध किया था। नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष पूजन और दर्शन होते हैं, जिसके कारण यहां भक्तों की भीड़ हमेशा रहती है। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry