दिल्ली पुलिस: चैतन्यानंद ने लड़कियों को एयर होस्टेस बनाने का दिया था फर्जी वादा

राज्य

नई दिल्ली
लड़कियों के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद से दिल्ली पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस जांच में बाबा के मोबाइल फोन से लड़कियों की कई ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जो चोरी-छिपे खींची गई लगती हैं।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बाबा ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लड़कियों से बातचीत की। खासतौर पर एयरलाइंस में एयर होस्टेस बनाने का वादा कर उन्हें फंसाया गया। आरोपी बाबा ने अपने ऑफिस को स्वीट रूम की तरह सजाया था, जहां लड़कियों को टॉर्चर और छेड़खानी का शिकार होना पड़ा। बाबा योग करती लड़कियों को वीडियो और फोटो सेंड करने के लिए बोलता था। लड़कियों को लुभाने के लिए ज्वेलरी गिफ्ट देता था।

चैतन्यानंद पर तीन लड़कियों ने आरोप लगाया था। पुलिस उन तीनों लड़कियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, तीनों आपस में बहन लगती हैं।
मोबाइल फोन की जांच में मिली चैट से पता चला है कि बीते गुरुवार और शुक्रवार को भी बाबा लड़कियों से संपर्क में था। आरोपी ने धमकी देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के नाम का भी इस्तेमाल किया। जब पुलिस की गिरफ्त से बाबा फरार था, तब वह लंदन के एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहा था।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों महिलाओं से आगे की पूछताछ कर रही है, जिससे पूरी गुत्थी सुलझाई जा सके। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 28 सितंबर को चैतन्यानंद को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry