कांग्रेस में नए सियासी संकेत! नवजोत सिद्धू और प्रियंका गांधी की मुलाकात पर बढ़ी चर्चाएं

राज्य

चंडीगढ़ 
नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। वह आज अचानक दिल्ली पहुंचे और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। नवजोत सिद्धू ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए प्रियंका गांधी और उनके भाई राहुल गांधी का शुक्रिया भी अदा किया।

इस मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रही है क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से राजनीति से गायब हैं। वह न तो किसी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा ले रहे हैं और न ही कोई बयान दे रहे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब नवजोत सिंह सिद्धू और प्रियंका गांधी के बीच हुई इस मुलाकात के बाद कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं फिर से शुरू हो गई हैं। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry