पटना
बिहार चुनाव को लेकर हलचल काफी बढ़ी हुई है। इस बीच मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह भगवान की शरण में नजर आए हैं। अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। एक दिलचस्प बात यह भी है कि अभी जनता दल यूनाइटेड ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन अनंत सिंह को जदयू का सिम्बल मिला है। इस सीट पर नामांकन से पहले अनंत सिंह ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की है।
मोकामा विधानसभा सीट अनंत सिंह की पारंपरिक सीट रही है। वो यहां से विधायक रह चुके हैं। इस सीट पर उनके नामांकन से पहले अनंत सिंह ने पूजा की है। जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें नजर आ रहा है कि अनंत सिंह के सैकड़ों समर्थक इस दौरान वहां मौजूद हैं।
छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह के आवास पर आज उनके समर्थकों के लिए विशेष तौर से खाने की भी व्यवस्था की गई है। जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह ने अपने समर्थकों से यह भी अपील की है कि नामांकन के दौरान भारी संख्या में वो इसमें शामिल हों। अनंत सिंह मोकामा से पांच बार विधायक रह चुके हैं। अनंत सिंह मीडिया से बातचीत में इस सीट पर एक बार फिर अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
यहां आपको बता दें कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह की पत्न नीलम देवी राजद के टिकट पर यहां से विधायक बनी थीं। हालांकि, 2024 में नीलम देवी ने एनडीए सरकार का समर्थन किया था। इस बार अनंत सिंह ने खुद यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

