40 देशों में पहली बार: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होंगे भक्त और विद्वान

राज्य

चंडीगढ़
कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक मनाया  जाएगा, जिसमें 51 देशों के मिशन इसी  तरह के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।  हरियाणा टीम ने सीजीआई, ओसाका  से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक  आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत  अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव और आगामी सूरजकुंड मेले में  जापानी मंडलियों की भागीदारी की  संभावना तलाशने का भी कार्य चल  रहा है।

 पिछले दिनों जब सी एम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का प्रतिनिधि मंडल जापान गया था तो  जापान के ओसाका स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के  चंद्रू अप्पार को श्रीमद्भागवत गीता (जापानी संस्करण) की 100 प्रतियाँ भेंट कीं थी।ओसाका विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर  विकास पांडे और कुरुक्षेत्र की रहने वाली निकिता, जो अब टोक्यो में रहती हैं, ने ये प्रतियाँ भेंट कीं थी। इस कार्यक्रम में केबीडी के उपेंद्र सिंघल, मुख्यमंत्री कार्यालय के  पवन चौधरी, एचएसआईआईडीसी के संजय गर्ग, हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग की  हीना बिंदलिश और प्रवासी भारतीयों का प्रतिनिधित्व करने वाले  अजय नरूला ने भाग लिया था। इस बैठक में जापान और अन्य देशों में गीता के शाश्वत संदेश के प्रसार हेतु विचारों का गहन आदान-प्रदान भी हुआ।सीजीआई, ओसाका ने जापानी छात्रों के लिए ऑनलाइन गीता शिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।
       
सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लिया जाएगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शोभायात्रा निकली जाएगी। गीता महोत्सव के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए सभी धार्मिक, सामाजिक, अन्य संगठनों और जन भागीदारी के साथ एक विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि कुरुक्षेत्र की पावन धरा स्वच्छ और सुंदर बने। 

21 दिनों तक दिखेगा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का संग
गीता महोत्सव 21 दिन चलेगा और महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम आठ दिन चलेंगे। इस महोत्सव से पहले ही कई कार्यक्रमों का आगाज हो जाएगा। इसमें 4 से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज, 15 नवंबर को गीता रन का आयोजन होगा। 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेला चलेगा तथा रोजाना सायं के समय पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या और महाआरती का आयोजन होगा।

मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से एक दिसंबर तक हाेंगे
महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक होंगे। इसमें हरियाणा पवेलियन, पार्टनर स्टेट, पुस्तक मेला, जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य मंच पर दिन और सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

24 नवंबर: गीता यज्ञ, गीता पूजन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, सर्वधर्म सम्मेलन, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर श्रीमदभगवद गीता और पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry