चंडीगढ़ वासियों के लिए मौसम अपडेट: ठंड बढ़ेगी या कम होगी?

राज्य

चंडीगढ़
2 दिनों तक जमकर बजे पटाखों से 500 पारा पहुंचा पी.एम. 2.5 और पी.एम. 10 का लेवल पर अब गिरकर सामान्य हो रहा है। पटाखों का शोर थमते ही शहर के हर हिस्से की आबोहवा में प्रदूषण का स्तर कम हुआ। 

शहर तीनों ही ऑब्जर्वेटरी में 2 दिन जो पी.एम. 2.5 का लेवल कई घंटों तक 500 तक चला गया था, वो बुधवार रात और वीरवार को पूरे दिन 325 के अधिकतम स्तर से ऊपर नहीं गया। शहर का 174 तक जा पहुंचा एयर क्वालिटी इंडैक्स भी 50 प्वाइंट गिरकर 122 पर आ गया है। लेकिन आने वाले दिनों में अब रातें जरूर ठंडी होने जा रही है क्योंकि हिमाचल के ऊंचे इलाकों में वीरवर दोपहर गिरी बर्फ और शिमला व आसपास पौने घंटे तक हुई बारिश के बाद अब पहाड़ों की ठंडक का असर चंडीगढ़ तक जरूर जाएगा। वैसे भी इन दिनों 17 से 18 डिग्री की हलकी ठंड में शहर की रातें दाखिल हो चुकी है। दिन में भी पारा भले 34 डिग्री को छू रहा लेकिन धूप म्म चुभन नहीं है। आने वाले दिनों में शहर की आबोहवा में हलकी ठंड और घुल सकती है। 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry