राजस्थान शिक्षक भर्ती 2025: 7500 पदों पर चयन से कई उम्मीदवार बाहर, नाराज़गी बढ़ी

करियर & जॉब

जयपुर

राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के पदों में बढ़ोतरी नहीं होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने स्पष्ट किया है कि थर्ड ग्रेड लेवल-1 और लेवल-2 के 7500 पदों पर ही भर्ती होगी। पद नहीं बढ़ेंगे। इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 7 नवंबर के आसपास जारी होगा और परीक्षा टाइम पर होगी। उन्होंने कहा कि जनवरी 2026 के मध्य में होगी। लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षा की तिथियों (परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026) में कोई बदलाव नहीं होगा। चयन बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि लेवल 1 और लेवल 2 के दोनों के जोड़कर लगभग 7500 पद बन रहे हैं।

स्पेशल एजुकेशन वालों के लिए झटका

एल 1 और एल 2 दोनों भर्ती में इस बार स्पेशल एजुकेशन के पद नहीं हैं। ऐसे में स्पेशल एजुकेशन वाले अभ्यर्थियों को इस बार मायूसी ही हाथ लगेगी।
उम्मीदें टूटीं

आपको बता दें कि बीते कई दिनों से थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी बहाली में पद बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी लगातार आंदोलन चल रहा था।

उनकी मांग थी कि वैकेंसी 25-30 हजार की जाए।

जुलाई में आया था थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जुलाई माह में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए 7759 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया था। इस मुताबिक इस भर्ती के अंतर्गत लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) के लिए 5636 पद और लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए 2123 पद तय किए गए है। यह भर्ती प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के अंतर्गत की जाएगी। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का चयन REET मेन्स परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा।

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का ब्योरा

राजस्थान प्राथमिक शिक्षक सीधी भर्ती लेवल-1

प्रारंभिक शिक्षा विभाग- कुल पद: 5000

संस्कृत शिक्षा विभाग : संस्कृत – 187, सामान्य शिक्षा: 449

संस्कृत शिक्षा विभाग – लेवल-2 विषयवार पदों का ब्योरा

संस्कृत- 389

हिंदी – 174

अंग्रेजी – 221

सामाजिक विज्ञान – 296

गणित विज्ञान- 1043

योग्यता – प्राथमिक अध्यापक भर्ती लेवल-1- 12वीं पास, डीएलएड, रीट लेवल-1 पास।

उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती लेवल-2 – ग्रेजुएशन, बीएड और रीट लेवल-2 पास।

उपरोक्त दोनों पदों के लिए आयु सीमा – 21 वर्ष से 40 वर्ष।

वेतनमान – पे मैट्रिक्स लेवल-10

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry