अमित शाह का बड़ा हमला: RJD और कांग्रेस पर घोटालों के मामले में साधा निशाना

राजनीती

खगड़िया
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होने खगड़िया में चुनाव सभा को संबोधित किया। शाह ने भ्रष्टाचार को लेकर आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि केंद्र में 11 साल से हमारी सरकार है, लेकिन आज तक मोदी और नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। वहीं आरजेडी चीफ पर करप्शन का आरोप लगाते हुए आधा दर्जन घोटाले गिनाए।

शाह ने कहा कि लालू ने चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, आईआरसीटी घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, बीपीएससी भर्ती घोटाला, एबी एक्सपोर्ट घोटाला, और आय से अधिक संपति का घोटाला किया है। बिहार में जब से आरजेडी की सरकार आई तो तो घोटाले ही घोटाले हुए। उन्होने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार पर घेरा।

शाह ने कहा कि छोटे मियां तो छोटे मियां, बड़े मियां तो सुभाननअल्लाह। लालू यादव ने इतने घोटाले किए और जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, जो 10 साल चली। जिसमें लालू भी मंत्री थे। उस सरकर ने 12 लाख करोड़ का घपला और घोटाला किया। केंद्र और बिहार में जिनका भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड हो, वो महागठबंधन या लठबंधन बिहार का विकास कर सकता है क्या? बिहार का विकास नरेंद्र मोदी और नीतीश बाबू ही कर सकते हैं, जिन पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, वहीं कर सकते हैं।

एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लालू यादव के शासन में हत्या, डकैती, फिरौती, अपहरण और नरसंहार जैसी घटनाएं रोज की बातें थीं। उनके समय में बिहार से उद्योग चले गए और राज्य पिछड़ा बन गया। वहीं, नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने जंगलराज को खत्म किया, परिवारवाद को खत्म किया और सबसे महत्वपूर्ण, बिहार को नक्सलवाद से मुक्त किया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry