पंजाब उपचुनाव: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विपक्ष खड़ा कर रहा है दबाव

राज्य

तरनतारन
आगामी उपचुनावों से ठीक पहले तरनतारन जिले में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के दो कांग्रेस नेता आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और पी.पी.सी.सी. समन्वयक रणजीत सिंह ढिल्लों (राणा गंदीविंड) और पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंदीविंड के अध्यक्ष एडवोकेट जगमीत सिंह ढिल्लों गंदीविंड शामिल हैं।

दोनों नेताओं को आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की उपस्थिति में भाजपा में शामिल किया गया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और देशहित में किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry