ठंडी रात और साफ हवा: महेंद्रगढ़ और नारनौल में मौसम का ऐसा हाल

राज्य

हिसार 
प्रदेश में मौसम में बदलाव तेजी से हो रहा है। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही रात का तापमान भी नीचे आया है। प्रदेश में महेंद्रगढ़ में रात सबसे ठंडी रही। वहां न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी प्रकार एयर क्वालिटी इंडेक्स में नारनौल प्रदेश में सबसे साफ शहर रहा। वहां का एक्यूआइ 63 रहा। वहीं बहादुरगढ़ की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। वर्ष का एक्यूआइ 318 तक पहुंच गया है। जिलों में हवा को साफ करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। रात ठंडी हो रही है तो दिन के समय में धूप खिलने के कारण तापमान अभी 31 डिग्री आसपास चल रहा है। अभी आने वाले दिनों में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद है। प्रदेश में महेंद्रगढ़ में रात सबसे ठंडी रही। वहीं हिसार का न्यूनतम तापमान भी नीचे गिरकर 15.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले समय में दिन के तापमान में बदलाव नहीं होगा लिए लेकिन रात का तापमान नीचे जा सकता है।

बीएएमएस चिकित्सक हड्डियों, श्वांस, वायरल बुखार का उपचार कर रहे थे। सीएम फ्लाइंग प्रभारी सब इंस्पेक्टर पूनम, चिकित्सक दयाल, एएसआइ सोमबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में समक्ष चिकित्सक, रजिस्टर्ड लैब लाइसेंस ना होने के बाद भी चिकित्सक मनमर्जी से मरीजों का अलग-नगह अलग टेस्ट व उपचार कर रहा है।

कम नहीं हो रहा AQI
प्रदेश में अधिकतर जिलों का एक्यूआइ कम नहीं हो रहा है। तीन जिलों का एक्यू आइ 300 के पार चल रहा है तो 11 जिलो एक्यूआइ 200 से 300 के बीच में है। इसको सुधारने के लिए लगातार पानी का छिड़काव हो रहा है मगर वह कम नहीं हो रहा। वहीं बल्लभगढ़ और नारनौल का एक्यूआइ 100 से नीचे होने के कारण उन शहरों की हवा सबसे साफ है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry