ठंड के साथ बढ़ा स्मॉग संकट! हरियाणा का ये जिला बना सबसे प्रदूषित इलाका

राज्य

हरियाणा 
हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। सूबे में सुबह और शाम ठंड लग रही है।  अब दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। कुछ दिन पहले तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच था, अब यह घटकर 31 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस सप्ताह के बाद से ठंड और बढ़ेगी। वहीं भिवानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 406 दर्ज किया गया, जो देश के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक रहा। इसके अलावा फतेहाबाद में AQI 309, सोनीपत में 317 और बल्लभगढ़ में 320 दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि 4 जिलों में हवा सांस लेने लायक नहीं है। जिनमें चार शहर भिवानी, सोनीपत, फतेहाबाद और बल्लभगढ़ रेड जोन में शामिल हैं। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि कल तक मौसम शुष्क रहेगा। 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry