गुरुग्राम
अब गुरुग्राम में पक्षियों के लिए पक्षी घर बनाए जाएंगे। नगर निगम द्वारा गुरुग्राम में पंचकूला की तर्ज पर चार अलग-अलग स्थानों पर आधुनिक पक्षी घर स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। इससे पहले हरियाणा के सिर्फ पंचकूला शहर में ऐसे पक्षी घर बनाए गए हैं। पक्षी घरों में कुल मिलाकर आठ से दस हजार पक्षी रह सकेंगे।
प्रत्येक टावर में बनाए जाएंगे करीब 650 पक्के घोंसले
गुरुग्राम में अभी तक कोई भी पक्षी घर नहीं बनाए गए हैं। इसका एक कारण यह भी है कि शहर में अरावली के जंगलों और शहर में पक्षी विभिन्न जगहों पर घोंसले बना लेते हैं, अब निगम की तरफ से पक्षियों के रहने के लिए पक्षी घर बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है। इन पक्षी घरों की ऊंचाई लगभग 52 फीट होगी, जो इसे लगभग छह से सात मंजिला इमारत जैसा स्वरूप देगी। प्रत्येक टावर में करीब 650 पक्के घोंसले बनाए जाएंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
