अलीनगर
बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद अब ईवीएम की गिनती चल रही है। रुझानों में NDA ने बढ़त बनाई हुई है जबकि महागठबंधन पीछे चल रहा हैं। वही दरभंगा की हाई प्रोफाइल सीट अलीनगर पर सबकी नजरें टिकी हुई है। यहां से बीजेपी ने प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मैदान में उतारा है जबकि RJD ने उम्मीदवार विनोद मिश्रा को यहां से टिकट दी थी। वहीं शुरुआती रुझानों मेें मैथिली ठाकुर को बढ़त मिलती दिखाई दे रही।
6 राउंड के बाद भी मैथिली आगे
बता दें कि अलीनगर सीट पर कांटे का मुकाबला चल रहा है। 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और मैथिली ठाकुर 8544 से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं। मैथिली को 6 राउंड के बाद 22236 वोट मिले हैं। वहीं बिनोद मिश्रा को 13692 वोट मिले हैं। निर्वाचन आयोग के दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, राजग (NDA) 243 सीट में से 186 सीट पर आगे था जबकि महागठबंधन लगभग 46 सीट पर ही बढ़त बनाए हुए था।
छह और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों का भाग्य तय किया था। राजग में जनता दल-यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वाम दल, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) शामिल हैं। दोनों गठबंधनों की ओर से मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, राजद के तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार शामिल हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

