पंजाब में बढ़ा तनाव: घर लौट रहे RSS नेता के बेटे की अज्ञात हमलावरों ने ली जान

राज्य

फिरोजपुर 
पंजाब में बड़ी घटना घटी है। फिरोजपुर में अज्ञात हमलावरों ने RSS नेता के बेटे को गोली मार दी। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले के बाद से आरआरएस कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। लोगों ने बवाल शुरू कर दिया है। मृतक की पहचान 32 साल के नवीन अरोड़ा के नाम से हुई है।

जानकारी के अनुसार, नवीन अरोड़ा अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। फिरोजपुर में डॉ. साधु चंद चौक के पास पहुंचने पर दो लोग बाइक पर आए और नवीन पर नजदीक से फायरिंग की। फायरिंग के बाद हमलावप मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत अरोड़ा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया।
 
बताया जा रहा है कि नवीन के पिता बलदेव राज अरोड़ा पिछले कई सालों से आरएसएस से जुड़े हैं। इसी के चलते घटना ने राजनीतिक रूपर भी ले लिया। स्थानीय लोगों में हमला को लेकर काफी गुस्सा है। सभी लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा, केरल में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद एक आरएसएस कार्यकर्ता ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान तिरुवनंतपुरम निगम के अंतर्गत त्रिक्कनपुरम वार्ड निवासी आनंद के थम्पी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

घटना पर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों का डर बढ़ता जा रहा है। आप सरकार इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। कहा कि गैंगस्टर प्रभावी रूप से सरकार चला रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी जिम्मेदारियां निभाने में नाकाम रहे हैं। कहा कि लोगों में दहशत का माहौल है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry