चंडीगढ़
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग जल्द ही प्रदेश में 550 डॉक्टरों की भर्ती करेगा। यह डॉक्टर सिविल अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात होंगे। मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी फाइल तैयार की जा रही है। यह भर्ती अगले साल मार्च तक पूरी होने की संभावना है। इन डॉक्टरों के आने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
मालूम हो कि हरियाणा सरकार ने 2024 में 777 डॉक्टरों की भर्तियां निकालीं थीं। इनमें से 747 डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी गई थी। बाकी सीटों पर उम्मीदवार नहीं आए थे। इन डॉक्टरों की सिविल अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती भी कर दी गई थी। कुछ सीटों पर ज्वाइनिंग के बाद भी डॉक्टर स्टेशन पर नहीं पहुंचे थे।
हरियाणा के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जिन जगहों पर डॉक्टरों के खाली पद पड़े हैं वहां जल्द ही डॉक्टरों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। सरकार इस बात को लेकर प्रतिबद्ध है कि मरीजों को सरकारी अस्पतालों में ही सारी सुविधाएं दी जाएं।
आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री से गैरहाजिर चल रहे 68 डॉक्टरों की सेवाएं भी समाप्त कर दी थीं। इन सभी खाली पदों को भरने के लिए अब सरकार फिर से 550 डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है। यह पद मेडिकल ऑफिसर के होंगे। हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर के 3969 पद हैं जिनमें से करीब 550 पद खाली हैं। सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 644 पद हैं जिनमें से 219 पद खाली हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

