राजस्थान में ठंड का तीखा असर: माउंट आबू शून्य पर पहुँचा, शेखावाटी में ठिठुरन बढ़ी

राज्य

जयपुर

उत्तर भारत से लगातार चल रही बर्फीली हवा ने राजस्थान में कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। वहां सर्दी इतनी बढ़ गई है कि ओस की बूंदें भी बर्फ का रूप ले रही है। आबू स्थित नक्की झील का पानी भी जम गया है।  मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले एक सप्ताह तक ठंड का यही असर बना रहेगा। हालांकि शीतलहर का असर थोड़ा कम होगा और सुबह-शाम हल्की राहत मिल सकती है।

माउंट आबू शून्य पर, नागौर–फतेहपुर सबसे सर्द
पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा स्थान माउंट आबू रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी राज्यों में नागौर और फतेहपुर सबसे सर्द रहे। नागौर का न्यूनतम तापमान 5.5°C और फतेहपुर का 5.3°C रहा। सीकर 6.8°C, सिरोही व दौसा 7.1°C, जालोर 7.2°C, चूरू 8.4°C, अलवर 8.6°C और उदयपुर 9°C दर्ज किया गया।

सिरोही में सबसे ठंडी दोपहर
दिन के तापमान की बात करें तो सिरोही में सबसे ठंडा दिन रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान  22.3°C दर्ज हुआ। करौली 26°C, सीकर व बारां 26.8°C, जयपुर 28.1°C और चित्तौड़गढ़ 28.3°C पर रहा। सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.2°C दर्ज किया गया।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान एक नज़र में

    अजमेर: 27.8°C / 10.3°C

    जयपुर: 28.1°C / 12.4°C

    सीकर: 26.8°C / 6.8°C

    कोटा: 26.6°C / 10.8°C

    बीकानेर: 30.8°C / 11.5°C

    जोधपुर: 30.2°C / 10.2°C

    उदयपुर: 26.2°C / 9°C

    नागौर: 29.2°C / 5.5°C

    जालौर: 29.1°C / 7.2°C

    बारां: 26.8°C / 7.9°C

    करौली: 26°C / 8.2°C

    फतेहपुर: 28.8°C / 5.3°C

मौसम विभाग के अनुसार अब ठंड में और बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। आने वाले दिनों में सुबह-शाम सर्द हवाओं से राहत की उम्मीद कम ही है, जबकि दिन में भी तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry