पटना
बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश में सरकार के गठन और शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां चरम पर है। 20 नवंबर को नीतीश कुमार गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के चलते गांधी मैदान के आसपास के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा गांधी मैदान के आसपास के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकारियों के अनुसार, पटना और गांधी मैदान के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांधी मैदान में 20 नवंबर तक आम जनता का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ समारोह होगा, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, तमाम प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में राजनीतिक दिग्गजों के साथ ही आम लोगों को भी खुला निमंत्रण दिया गया है। एक अनुमान के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।
गौरतलब हो कि कुल 243 सदस्यीय विधानसभा में राजग ने 202 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की है, जिसमें भाजपा (BJP) को 89, जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हम को पांच और रालोमो को चार सीटें मिली हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
