हरियाणा में ठिठुरन चरम पर: कई शहरों में तापमान 8° से नीचे, जानें किस जिले में सबसे ज्यादा सर्दी

राज्य

हरियाणा 
हरियाणा में मौसम एकदम ठंडा हो गया है। आज से सूबे के कई इलाकों में हल्के बादल छाएंगे। कैथल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पर पहुंच गया है जो सामान्य से करीब 5 डिग्री नीचे चला गया है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1°C नीचे दर्ज किया गया है। इसके अलावा हिसार में तापमान 5.7 डिग्री पर पहुंच गया है। एक दिन पहले हिसार में पारा 6.6 डिग्री दर्ज किया गया था। सूबे 12 शहरों में तापमान 8 डिग्री या इससे नीचे दर्ज किया गया है।

तापमान में गिरावट
प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो यमुनानगर में दिन का तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सबसे कम रहा। इसके अलावा अलावा अधिकांश जिलों का तापमान 24 डिग्री के आसपास चल रहा है। नारनौल में दिन के तापमान में 5.5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। नारनौल में पारा 22.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा हिसार में तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा।
 
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आमतौर पर मौसम 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। आज से 2 दिन 28 नवंबर को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry